विवरण
ईसप (620 ईसा पूर्व–564 ईसा पूर्व) प्रा ...��–564 ईसा पूर्व) प्राचीन एथेंस के कहानीकार थे। ये कई कहनियों के रचनाकार माने जाते हैं। इन कहनियों को एसोप की कहनियाँ या अंग्रेजी में ईसप फेबल्ज़ (Aesop's Fables) के नाम से जाना जाता है। ईसप जनप्रिय नीतिकथाकार। इनकी कथाओं के पात्र मनुष्य की अपेक्षा पशु पक्षी अधिक हैं। ईसप की कथाएँ पंचतंत्र की कथाओं के समान मनोरंजन के साथ नीति और व्यवहारकुशलता की शिक्षा देती हैं। यत्रतत्र इनमें हास-परिहास का भी पुट पाया जाता है। जातक कथाओं के साथ भी इनका पर्याप्त साम्य पाया जाता है। कुछ लेखक भारतीय कथाओं को ही ईसप की कथाओं का आधार मानते हैं, अन्य आलोचक इस मत को नहीं मानते। ईसप की कथाओं का अनुवाद हिंदी, संस्कृत एवं अन्य भारतीय भाषाओं में भी हो चुका है।
....Read more
अध्याय
Ads
00:00
/
00:00